छापेमारी के बाद बीमार पड़े विधायक बायरन विश्वास

अस्पताल में भर्ती, 72 लाख की नगदी बरामद

कोलकाता, सूत्रकार : विधायक बायरन विश्वास आयकर विभाग की छापेमारी के बीच बीमार पड़ गए हैं। बुधवार देर रात से उनकी शारीरिक स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह करीब छह बजे आयकर अधिकारी शमसेरगंज स्थित बायरन के घर गए।

इसके बाद से विधायक के घर की तलाशी की जा रही है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने दस्तावेजों के बारे में पूछताछ शुरू की। बायरन तभी से बीमार हैं। उस समय डॉक्टरों को घर पर लाया गया था लेकिन उनकी शारीरिक हालत बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।

आयकर अधिकारी अभी भी बायरन के घर की तलाशी ले रहे हैं। रात में विधायक के घर तकिए, कंबल लाए गए थे। माना जा रहा है कि इन्हें आयकर अधिकारियों के लिए लाया गया था। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, बायरन के घर से अब तक 72 लाख रुपये कैश का पता चल चुका है।

आयकर के कई अधिकारियों ने घर के अलावा विधायक की बीड़ी फैक्ट्री, स्कूल और अस्पताल की भी तलाशी ली। घर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान विधायक के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। दोपहर में पूछताछ के बाद बायरन के पिता बाबर विश्वास को घर से बाहर निकलते और इनकम टैक्स अधिकारियों की तारीफ करते देखा गया।

उनके बाहर आते ही मीडिया प्रतिनिधियों ने उनसे आयकर अधिकारियों की पूछताछ के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आयकर अधिकारी उनके साथ पिता जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

MLA Byron BiswasMLA Byron Biswas fell illMLA Byron Biswas fell ill after the raidबीमार पड़े विधायक बायरन विश्वासविधायक बायरन विश्वास