मानसून ने गिराया झारखण्ड का तापमान, जारी है बारिश का सिलसिला

राँची : झारखण्ड में मानसून का खासा असर है। कल से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। झारखण्ड में मानसून सक्रिय है। राँची में 14 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखण्ड में पिछले 24 घंटे में अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। सिमडेगा में सबसे अधिक 122.6 मिमी हुई। निम्न दवाब का क्षेत्र ओडिशा की ओर चला गया है।

 

ये भी पढ़ें :  2000 का Note आठ-आठ आँसू बहा रहा है भारत के सीमाओं पर

 

आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना :

27 जून यानी आज करीब-करीब सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है। 28 से बारिश कम होगी। आज संताल परगना के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। पिछले 24 घंटे में बानो में 83, कोलेबिरा में 80, बहरागोड़ा 53, पुटकी में 41, जगन्नाथपुर में 28 मिमी के आसपास बारिश हुई। सोमवार को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में मानसून सक्रिय रहा। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखण्ड में साफ नजर आ रहा है। 24 घंटे से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। राँची समेत आसपास जिले में सोमवार को बारिश और हवा के कारण तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। राँची का अधिकतम पारा 28.2 डिग्री रिकॉ किया गया। रविवार को पारा 29.4 डिग्री था।