झारखंड में मानसून का प्रवेश, इन 10 जिलों में भारी बारिश व तेज आंधी का अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में मानसून के प्रवेश के बाद से मौसम ने करवट ली है। मौसम हर जगह सुहावना हो गया है। कई जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने एक जुलाई तक थम-थम कर बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भागों में गर्जन व आंधी के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं। यहां लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। गर्जन के साथ 30 से 40 की गति से कुछ हिस्से में आंधी चलने की भी संभावना है। इस आंधी से नुकसान की भी संभावना है। 28 व 29 जून को वर्षा में बढ़ोतरी होगी। 30 जून से अधिक वर्षा होने की आशंका जताई गई है। पूरे राज्य में वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, गुरुवार को कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें : पासवा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिला, दिया निमंत्रण