नामकुम में मिला मोर्टार, सूचना मिलने पर पुलिस के उड़े होश, जानें आगे क्या हुआ?

रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद नामकुम पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और जंगलों के बीच ले जाकर उसे डिफ्यूज कर दिया। बम के फटते ही जबरदस्त आवाज हुई और आसपास का इलाका थर्रा उठा। ये घटना हाहाप पंचायत के एक बस्ती की है। बम एक अर्द्धनिर्मित चहारदीवारी के अंदर मिट्टी में दबी मिली। घटना के संबंध में इस चहारदीवारी का काम करा रहे रवि पाहन ने बताया कि जमीन गांव के किसी रैयत की थी। जिसे बैंक में कार्यरत सागर नाम के व्यक्ति ने खरीदा है। वह अक्सर बाहर ही रहता है। हर दिन की भांति वहां पर करने वाले मजदूर शनिवार को पहुंचे। जमीन में कई जगहों पर बड़े गड्ढे हैं, जिसे भरने के लिए सरवल से हाइवा के द्वारा मिट्टी मंगाई गई थी। मिट्टी फैलाने के क्रम में मजदूरों को बम मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बम को डिफ्यूज किया गया।

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज करोड़ों रुपये की देंगे सौगात