संदेहास्पद स्थिति में मिला मां और बेटी का शव

शव पर कोई जख्म के निशान तक नही थे

गिरिडीह : निमियाघाट थाना इलाके के तेंगराखुर्द के लकरगड़ा टोला में संदिग्ध हालात में 22 वर्षीय महिला अंजनी देवी और उसकी सात माह की बेटी नैना कुमारी का शव एक ही कमरे में पाया गया।

अंजनी का शव जहां रस्सी से झूल था था, तो उसकी सात माह की बेटी नैना का शव खाट पर पड़ा हुआ था। इस घटना को लेकर टोले के ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चा चल रही है।

वहीं निमियाघाट थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। संदिग्ध हालात में मां बेटी के शव देखकर पुलिस हैरान है क्योंकि दोनो में से किसी के शव पर कोई जख्म के निशान तक नही थे।

वहीं शव के पास कोई ऐसा नोट भी नहीं मिला, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। लिहाजा निमियाघाट थाना पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज अब रिपोर्ट के इतंजार में है।

जानकारी के अनुशार मृतका अंजनी और नैना के दादा पंचानन महतो ने रविवार की सुबह निमियाघाट थाना पुलिस को जानकारी दी कि उनकी बहू अंजनी और पोती नैना का शव कमरे में पड़ा हुआ।

जब रविवार को अंजनी ने काफी देर तक दरवाजा नही खोला, तो दरवाजा को तोड़ा गया। इस दौरान घरवालों को अंजनी का शव रस्सी से झूलता मिला तो वहीं पोती नैना का शव खाट पर पड़ा हुआ है। इसके बाद ही पंचानन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार पंचानन महतो की चार बहू है, जबकि उसके चारो बेटे मुंबई में रहते है और नौकरी करते है।

मृतका का पति और नैना का पिता प्रकाश महतो भी मुंबई में रहकर नौकरी करता है। फिलहाल घटना की जानकारी प्रकाश को भी दी गई है लेकिन दोनो के संदिग्ध मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नही हुआ है।

 

यह भी पढ़ें – पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

 

#संदेहास्पद स्थिति में मिला मां और बेटी का शव