बागनान में लुटेरों ने ढाई साल की बेटी के सामने मां को मारी गोली

बच्ची के साथ दंपत्ति रांची से आ रहे थे कोलकाता

हावड़ा: झारखंड के रांची से चला एक यूट्यूबर दंपत्ति को क्या पता था कि कोलकाता पहुंचने के पहले ही उसके साथ इतनी बड़ी घटना घट जाएगी। बुधवार की तड़के लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने ढाई साल की बेटी के सामने ही यूट्यूबर  मां को गोली मारकर फराऱ हो गए।

पति अपनी घायल पत्नी को बचाने के लिए करीब 3 किलोमीटर तक इधर-उधर भागता रहा लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अंत में कुछ दूर जाने के बाद पति को स्थानीय लोग दिखे तो उसने अपनी आप बीती सुनायी।

उसके बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। उन लोगों ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का केवल इतना ही कसूर था कि उसने लूट की घटना का विरोध किया था।

इसे भी पढ़ेंः प.बंगालः कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू

मृत पत्नी का नाम रिया कुमारी है। वह अपने पति प्रकाश कुमार और दो वर्ष की बच्ची के साथ रांची से कोलकाता आ रही थी। उसी दौरान हावड़ा जिले के बागनान थाना इलाके में महिषरेखा के पास यह घटना घटी।

प्रकाश पत्नी और बच्ची को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थी। प्रकाश खुद गाड़ी चला कर आ रहा था। ये दंपत्ति यूट्यूबर है।

पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार ने बागनान थाना क्षेत्र में महिशबेथा ब्रिज पर गाड़ी खड़ी की और फ्रेश होने चला गया। कार में पत्नी अपनी ढाई साल की बेटी के साथ बैठी थी।

आरोप है कि तभी तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया। फिर उन्होंने दरवाजा खोलकर कार में घुसने की कोशिश की। उन्होंने महिला का बैग और पैसे लूटने का प्रयास किया। महिला के चीखने पर बदमाशों ने उसको उसकी ढाई साल की बेटी के सामने ही प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने  यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश और उसकी पत्नी रिया को उलुबेड़िया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिया के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है।

प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गया और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकता रहा। कुलगेछिया-पीरताला राजमार्ग के किनारे उसने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई।

National Highway 16protest against robberyRanchi of Jharkhandyoutuber coupleझारखंड के रांचीढाई साल की बेटी के सामने मां को मारी गोलीयूट्यूबर दंपत्तिराष्ट्रीय राजमार्ग 16लूट का विरोध