क्रिकेट जगत में शोक की लहर, ये मशहूर क्रिकेटर नहीं रहा हमारे बीच..

पीएम मोदी ने जताया शोक

मुंबई : भारत में आईपीएल की शुरूआत हो चुकी है। इन्हीं सबके बीच भारत सहित विश्व क्रिकेट के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से कैंसर समस्याओं से जूझ रहे थें। आखिरकार बिमारी के सामने उनको हार मानना ही पड़ा। सलीम ने गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि ‘सलीम दुरानी जी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान के अंदर और बाहर वह अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से आहत हूं। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें’।

सलीम दुरानी जी का गुजरात से बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है। वह कुछ वर्षों तक सौराष्ट्र और गुजरात के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला है और मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुआ हूं। उनकी कमी जरूर खलेगी।

इसे भी पढ़ें : पहले मैच में केकेआर को मिली हार

आपको बताते चलें कि उन्होंने करीब 13 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनके बारे में कहा जाता था कि वो दर्शकों की मांग पर छक्का मारते थे। सलीम दुर्रानी ने भारत को टेस्ट में कई यादगार जीत दिलाईं। सलीम ने जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। वे 13 साल तक भारत के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उनके नाम 1202 रन दर्ज हैं। जिसमें उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक हैं। इसके उन्होंने 75 विकेट भी लिए थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सलीम दुर्रानी के 14 शतक और 45 अर्धशतक लगाए।

cricketpm modisalim durrani