IPL Auction 2023: नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम

405 खिलाड़ियों पर 87 स्थान के लिए बोली लगाई जाएगी

IPL Player Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने में चंद दिन बाकी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए 23 दिसंबर को खिलाडियों का ऑक्शन कोच्चि में होगा। ज्ञात रहे कि नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 405 खिलाड़ियों पर 87 स्थान के लिए बोली लगाई जाएगी। दुनियाभर के इन 405 क्रिकेटरों में 123 खिलाड़ी कैप्ड हैं।  इन कैप्ड खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास आईपीएल में खेलने का काफी तजुर्बा है।

यह भी पढ़े: स्पोर्ट्स ब्रांड PUMA को अनुष्का की लताड़ा

आइए जानते हैं कि इस बार आईपीएल ऑक्शन में कितने अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। उनमें कितने भारतीय और कितने विदेशी मूल के हैं।

282 खिलाड़ी अनकैप्ड

आईपीएल ऑक्शन के लिए जो 405 क्रिकेटर शार्टलिस्ट किए गए हैं उनमें से 282 क्रिकेटर अनकैप्ड हैं। यानी इन क्रिकेटरों ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। इन 282 अनकैप्ड प्लेयर्स में से 254 ऐसे क्रिकेटर हैं जिनका ताल्लुक भारत से है। वहीं 28 अनकैप्ड खिलाड़ी विदेशी हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 2, ऑस्ट्रेलिया के 5, इंग्लैंड के 7, साउथ अफ्रीका के 11 और वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी शामिल है्ं।

अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आईपीएल ऑक्शन में जिन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर ज्यादातर फ्रेंचाइजीज बोली लगाएंगी उनमें एन जगदीसन सबसे आगे हैं। बता दें कि बीते साल वह चेन्नई सुपर किेंग्स का हिस्सा थे। लेकिन इस बार सीएसके ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, इस दरम्यान जगदीसन ने हार नहीं मानी। विजय हजारे ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए कई फ्रेंचाइजीज उन्हें अपने दल में शामिल करना चाहेंगी। जगदीसन ने अपना बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा है। उनके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ी श्रेयस गोपाल, शिवम मावी और केएस भरत पर भी पैसे की बारिश हो सकती है।

अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल कुछ खिलाड़ीयों के नाम…

मैथ्यू फोर्ड (वेस्ट इंडीज) ,समर गज्जर (इंडिया),रजनीश गुरबानी (इंडिया),दिव्यांश जोशी (भारत),ध्रुव पटेल (भारत),जैक प्रेस्टविज(ऑस्ट्रेलिया),आदित्यसरवटे (इंडिया),सागर सोलंकी(भारत), Prenelan Subrayen (दक्षिणअफ्रीका),भगत वर्मा- (भारत),के.एस. (भारत),मोहम्मद अजहरुद्दीन,दिनेश बाना भारत, अभिमन्यु ईश्वरन, एन. जगदीसन (इंडिया),सुमित कुमार (भारत),उपेंद्र सिंह यादव (भारत), मुरुगन अश्विन (भारत),इज़हारुलहुक नवीद (अफगानिस्तान),सचिन बेबी (इंडिया) ,इवान जोन्स (दक्षिण अफ्रीका),शेल्डन जैक्सन (भारत),इशान पोरेल इंडिया, बासिल थंपी (भारत) के साथ-साथ और भी कई अनकैप्ड खिलाड़ियों के शामिल हैं।

Names of uncapped players shortlisted for IPL Auction 2023 auction