दुल्हन जोड़े में पहुंची नमिता परीक्षा देने, बाद में हुई बिदाई

मध्यप्रदेश/रांची : शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा को पहली प्राथमिकता दी है। बता दे कि एक दुल्हन शादी के जोड़े में दूल्हे संग परीक्षा केंद्र पहुंची। जहां दुल्हन ने B.ed फाइनल ईयर की परीक्षा दी। इस दौरान दूल्हे ने परीक्षा केंद्र के बाहर दुल्हन का करीब 4 घंटे से अधिक इंतजार किया। दरअसल यह मामला सतना शहर के पतेरी का है। अब इस दुल्हन की जमकर चर्चा हो रही है साथ ही लोग उसकी खूब सराहना भी कर रहे हैं।

दुल्हन जब तक परीक्षा देती रही तब तक दूल्हा एग्जाम सेंटर के बाहर सजी-धजी कार में दुल्हन का इंतजार करता रहा। दरअसल इनकी शादी हुई, सारी रस्म होने के बाद विदाई की जब घड़ी आई तो दुल्हन पहले ससुराल नहीं गई। वह अपने परीक्षा सेंटर गई। उसने वहां पहले एग्जाम दिया और फिर लौट कर मैरिज गार्डन आई जहां विदाई की रस्में पूरी की गईं। लड़की का नाम नमिता है। बता दे कि दुल्हन का आज B.ed फाइनल ईयर की परीक्षा थी। दूल्हा और दुल्हन के परिवार ने शिक्षा को पहली प्राथमिकता देते हुए,दूल्हा हिरेंद्र अवधिया अपनी नई नवेली दुल्हन नमिता अवधिया को लेकर शहर के निजी महाविद्यालय पहुंचा। छात्रा को दुल्हन के जोड़े में देखकर विद्यालय प्रबंधन सहित अन्य छात्र छात्राएं उन पर निगाहें टिकी रहीं।

 

ये भी पढ़ें :  यात्रियों से भरी बस पलटी, 22 लोग घायल