दस लाख का इनामी नक्सली मुनेश्वर गंझू गिरफ्तार

लातेहार पुलिस को मिली सफलता

लातेहार: जिले के चंदवा थाने की पुलिस ने दस लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम मुनेश्वर गंझू है और वह हाल के दिनों में लातेहार जिलों में आतंक का पर्याय बन गया था।

लातेहार जिले में हाल के दिनों में हुई आगजनी घटना में शामिल रहा है। लातेहार एसपी को जानकारी मिली थी कि मुनेश्वर गंजू अपने गांव आया हुआ है।

जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और इनामी नक्सली के घर को घेराबंदी किया गया। जिसके बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पुलिस गिरफ्तार मुनेश्वर गंजू से फिलहाल पूछताछ कर रही है।

 

 

यह भी पढे़ं – हाईकोर्ट ने जेपीएससी पर जताई कड़ी नाराजगी

#दस लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर गंझू गिरफ्तार