Breaking News: नक्सलियों के धमाके से महिला हुई घायल,पुलिस को उड़ाने की थी मनसा

 

सूत्रकार,संतोष वर्मा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्शिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अजंदबेड़ा जगंल में पुलिस को उड़ाने के लगा रखी थी आईईडी बम।लेकिन शनिवार की संध्या मुफसिल थानान्तर्गत ग्राम अंजदबेडा टोला चिड़ियाबेड़ा के आस-पास जंगल में एक आईईडी विस्फोट की घटना घटित हुई है। उक्त घटना में ग्राम अंजदबेड़ा टोला चिडियाबेड़ा के निवासी महिला गुरबारी तामसोय उम्र लगभग 62 वर्ष की मृत्यु हो गई एवं इनके साथ गई चादु कई तामसोय उम्र लगभग 62 वर्ष जख्मी हो गई। ये पत्ता तोड़ने जंगल की ओर गई थी। उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा आज दिनांक 26.03.2023 को चाईबासा पुलिस को दिया गया है, तत्पश्चात् चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी०आर०पी०एफ० 174 BN. एवं 197 BN के द्वार मृत महिला गुरवारी तामसोय एवं घायल महिला चांदु कई तामसोय को ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकालकर सदर अपस्ताल, चाईबासा लाया गया। जख्मी महिला सदर अपस्ताल में इलाजरत है तथा स्थिति स्थिर है।

 

ये भी पढ़ें : टीम अध्यक्ष बनाम टीम निवर्तमान अध्यक्ष मैत्री मैच हुआ सम्पन्न

 

साथ ही मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु शीतगृह में रखा गया है। इस पुरे घटना क्रम में चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में इनके मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट करते है।पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने हेतु नक्सलियों के द्वारा LED का प्रयोग किया जा रहा है। LED विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर मृत्यु / घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा।