नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी, 5kg का IED बम बरामद

नक्सलियों के मनसुबों पर फिरा पानी, सुरक्षा बल को उड़ाने की साजिश हुई बिफल,पांच केजी का आईईडी बम बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर न्कसल प्रभावित गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम छोटा कुईडा से मारादिरी जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा 05 (पाँच) प्रेशर आईईडी विस्फोटक लगाया गया था.जिसे बरामद कर सुरक्ष् बल के द्वारा विनिष्ट कर दिया गया।ज्ञात हो कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मौछु चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में 11 जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN 157 BN. 174 BN. 193 BN 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में 19 को समय लगभग 09.30 बजे पूर्वाहन में गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम छोटा कुईडा से मारादिरी जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा 05 (पाँच) प्रेशर आईईडी विस्फोटक लगाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

 

ये भी पढ़ें : आजसू का सामाजिक न्याय मार्च अब 30 अप्रैल को

 

बरामदगी:-

1 लगभग 02 KG का 04 LED विस्फोटक ।

2. लगभग 05 KG का 01 LE.D विस्फोटक ।

 

ये थे अभियान दल में :-

1. चाईबासा पुलिस।

2. झारखण्ड जगुआर ।

3. बम निरोधक दस्ता, सी०आर०पी०एफ० 60 BN.

4. सी0आर0पी0एफ0 60 बीएन