अल्पसंख्यक आयोग के नव नियुक्त सदस्य ने पदभार संभाला

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नव नियुक्त सदस्य डॉ एम तौसीफ ने मंगलवार को धुर्वा स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। तौसीफ ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों में की तर्ज पर झारखंड में काम किया जाएगा। अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास के लिए इनोवेटिव तरीके के साथ प्रयास किया जाएगा। इस दौरान झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह माथारू, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा, शांतनु मिश्रा, सुनील सिंह, हुसैन अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

 

ये भी पढ़ें : रामगढ़ में तस्करी के तीन आरोपित गिरफ्तार, 115 किलो गांजा बरामद