महाशिवरात्रि पर देवघर शहर में धारा 144 लगाने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुुंचे निशिकांत दुबे

रांची :  झारखंड हाई कोर्ट में सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को देवघर में शिव बारात के आयोजन के दौरान धारा 144 लागू करने के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शिव बारात को लेकर धारा 144 लगाए जाने का विरोध करते हुए इस आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव एवं पार्थ जालान पैरवी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि देवघर में एसडीओ दीपांकर चौधरी ने आदेश जारी कर महाशिवरात्रि के दिन पूरे देवघर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। साथ ही शिव बारात निकालने को निर्धारित रूट के संबंध में आदेश जारी किया है। इस पर सांसद निशिकांत दुबे भड़क गये हैं।

उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा था कि हजारों साल से चला आ रही देवघर शिव बारात को सरकार रोकना चाह रही है। आस्था के लिए वे कोर्ट जाएंगे। प्रशासन ने धारा 144 लगाई है। रूट तय किया है। यह तानाशाही है। इसके बाद निशिकांत ने बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में पीआईएल डाला।

 

यह भी पढ़ें – राज्य के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह ने संभाला पदभार

महाशिवरात्रि पर देवघर शहर में धारा 144 लगाने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुुंचे निशिकांत दुबे