आज नीतीश 73 साल के हो गए नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। नीतीश आज 73 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो,दी गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा,आरसीपी सिंह समेत तमाम नेताओं की ओर से बधाई के संदेश नीतीश कुमार को दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम नीतीश कुमार के लिए लिखा है, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी ने बधाई दी है।

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

Amit ShahBIRTHDAYbjpNitish Kumarpm modi