कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा लाया गया रांची

दो दर्जन से अधिक मामलों का है वांछित

रांची : बिहार के अरवल से गिरफ्तार कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लवकुश लंबे समय से रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार को इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लवकुश कई मामलों में वांटेड है।

लवकुश व उसके गैंग पर रांची में कई लोगों से रंगदारी मांगने का भी आरोप है। रांची में घटना को अंजाम देने के बाद लवकुश शर्मा फरार चल रहा था।

आरोपी लवकुश शर्मा लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। कहीं भी अधिक समय तक नहीं रुकता था। एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की टीम आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि गिरोह के बारे में और जानकारी हासिल किया जा सके।

बता दें कि इसी साल 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान के समीप दिनदहाड़े अपराधी कालू लामा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में कालू का भाई राजू लामा और एक अन्य युवक शुभम विश्वकर्मा घायल हो गये थे।

इस हत्याकांड का आरोप भी लवकुश और उसके गुर्गों पर लगा था। इसके अलावा रंगदारी नहीं मिलने पर प्रोपर्टी डीलर, इंजीनियर और व्यवसायी को गोली मारने और हत्या करने वाले मोस्ट वांटेड शूटर लवकुश के खिलाफ राजधनी रांची के अलग-अलग थानों में 24 मामले दर्ज है।

रांची पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम उसे गिरफ्तार किया है। लवकुश लंबे समय से रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वह कई मामलों में वांटेड है. वीआइपी इलाके में हुई। मोरहाबादी गैंगवार में रांची पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें – आदिवासी रेजिमेंट के गठन करे रक्षा मंत्रालय : हेमन्त सोरेन

#कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा लाया गया रांची