अभिनेत्री रिया की हत्या में अब पति का भाई भी गिरफ्तार

पहली पत्नी की 'भूमिका' संदेह के घेरे में

कोलकाताः झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की हत्या के मामले में अब प्रकाश कुमार के भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हावड़ा जिले के बागनान थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिया के परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकाश के भाई संदीप कुमार को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ेः 31 दिसंबर को जलवा बिखेरेंगे झारखंड के लोक कलाकार

आपको बता दें कि रिया के भाई अजय राणा ने प्रकाश, उसके दो भाइयों और प्रकाश की पहली पत्नी श्रद्धा के खिलाफ बागनान थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इस शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को रिया के पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया था।

बाद में प्रकाश को उलूबेड़िया महकमा अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने अभियुक्त को 12 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दे दिया था।

लेकिन अब रिया के परिवार द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकाश के भाई संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।

रिया के भाई अजय ने आरोप लगाया कि 15 साल पहले प्रकाश और रिया की शादी हुई थी। शादी के बाद से दहेज की मांग पर प्रकाश का परिवार रिया पर जुल्म ढाया करता था। इसी वजह से प्रकाश ने रिया की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अजय की शिकायत के आधार पर प्रकाश से पूछताछ कर जांच अधिकारियों को रिया के दांपत्य जीवन में हुई अशांति के बारे में पता चला है। पुलिस को यह भी पता चला कि रिया प्रकाश की दूसरी पत्नी थी।

पिछले साल रिया ने प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। बावजूद रिया और प्रकाश के बीच संपर्क था। सूत्रों के अनुसार रिया के भाई अजय ने जो आरोप लगाया, उसकी जांच के बाद और प्रकाश के बयान के आधार पर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि रिया हत्या मामले में गिरफ्तार प्रकाश ने दावा किया कि वह बेकसुर है। उसने रिया की हत्या नहीं की। वह क्यों अपनी पत्नी की हत्या करेगा। अगर मारना ही था तो इतनी दूर क्यों लेकर आता, कहीं और ले जाकर मार सकता था। उन पर बदमाशों ने हमला किया था। हमलावरों ने रिया की हत्या कर दी।

दूसरी ओर, पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रकाश अपनी दूसरी पत्नी रिया से अक्सर मारपीट किया करता था। उसने रिया को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी।

actress riya kumari shot deadjharkhand actress riya kumarijharkhand actress riya kumari shot dead on kolkata highwayjharkhand actress shot deadriya kumari shot dead in kolkatariya kumari shot dead on kolkata highwayअभिनेत्री रिया की हत्या