अब विनेश फोगाट ने लौटाया अपना सम्मान

नई दिल्लीः कुश्ती खिलाड़ियों और सरकार के बीच का संग्राम अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। कुश्ती संघ के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी ने चुनाव जीत लिया था। इसके बाद बृजभूषण सिंह ने इसे अपनी जीत करार दे दिया था। लेकिन इसके बाद संवाददाता सम्मेलन करते हुए साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ियों ने अवॉर्ड वापस कर दिया तो कुछ ने संन्यास ले लिया। हालांकि आनन-फानन में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया। अब इसी क्रम में रेसलर बजरंग पूनिया के बाद आज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना सम्मान वापस कर दिया है। जब वह सम्मान वापस करने PMO जा रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने विनेश को कर्तव्यपथ पर रोक लिया। लिहाजा विनेश ने अपना अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्यपथ बैरिकेड्स पर छोड़ दिया। विनेश से पहले बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था।

अवॉर्ड वापस करने से पहले विनेश फोगाट ने कहा कि यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं।

 

अब इसको लेकर कांग्रेस ने अपने ने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कहा है कि ‘देश के लिए शर्म का दिन
पहलवान बजरंग पूनिया के बाद अब देश को मेडल दिलाने वाली बेटी विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड प्रधानमंत्री ऑफिस के बाहर रख दिया है।
PM मोदी और उनकी सरकार ने इन्हें इस कदर प्रताड़ित किया कि आज ये कदम उठाने को मज़बूर हैं’।

brijbhushan saran singhvinesh phogatWFI