अब विवेक बिंद्रा पर लगा पत्नी से मारपीट का आरोप

नई दिल्ली: मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच और देश के मशहू यूट्यूबर विवेक बिंद्रा के लिए पिछले कुछ दिनों में जो मुश्किलेx खड़ी हुई है। इन मुश्किलों ने उन्हें अर्स से फर्स पर ला दिया है। कुछ दिन पहले तक सभी लोग उनकी तारीफ किया करते थे लेकिन अब हर तरफ उनकी बुराईयां ही निकल कर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है, उन्हें गाली पड़ रही है और मजाक उड़ाया जा रा है। ये सब तो चल ही रहा था लेकिन अब उनपर मामला भी दर्ज हो गया है। संदीप ने विवेक पर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। इस मामले से वह उबरे ही थे कि अब विवेक की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पत्नी ने विवेक पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विवेक बिंद्रा के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। बता दें कि विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। 14 दिसंबर को उनके खिलाफ थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के मुताबिक शादी के अगले दिन यानी कि 7 दिसंबर को विवेक की उनकी मां के साथ बहस हो गई। बीच-बचाव के लिए पत्नी आगे आई तो विवेक ने उनके साथ मारपीट की। लड़ाई में उनको काफी चोट लगने की बात कही गई है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि उनकी पत्नी के कान की चद्दर भी फट गई है। उनकी पत्नी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में पूरे तेज गती के साथ वायरल हो रहा है। जिसमे साफ देखा जा सकता है उनके पत्नी के चोट और वो एक कान से सुनने में असमर्थ भी दिख रही है।
विवेक बिंद्रा देश का बहुत ही जाना पहचाना नाम हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने विवेक का नाम नहीं सुना हो। विवेक बिंद्रा एक फेमस इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इसके साथ ही वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं। यूट्यूबर पर भी विवेक काफी फेमस हैं। उनके यूट्यूब पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन अब जो उनका रूप सामने आ रहा है वो काफी भयावह है। लोगों को मोटिवेट करने वाले विवेक बिंद्रा का नीजि जिंदगी में अगर ऐसे हैं तो फिर काफी दुखद है।

business coachsandeep maheshwarivivek bindra