झारखंड में मगरमच्छ की संख्या बढ़ी, Zoo में आये 5 नये मेहमान

रांची : बिरसा जैविक उद्यान में लंबे समय बाद खुशखबरी आई है। मगरमच्छ के अंडाें में से पांच बच्चे बाहर निकल आए हैं, जाे कि स्वस्थ हैं। बता दे कि राजधानी रांची के ओरमांझी में पहली बार बिरसा जैविक उद्यान में मगरमच्छ के अंडे से 5 बच्चे निकले है। सूत्रों के अनुसार उद्यान के डॉ. ओमप्रकाश साहू ने जांच के बाद सारे मगरमच्छ के बच्चे को स्वस्थ बताया है। जानकारी अनुसार मगरमच्छ को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसार अनुसूची वन और आईयूसीएन रेड लिस्ट डाटा के अनुसार इसे कमजोर प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है। वही वर्ष 2018 में मुटा मगरमच्छ प्रजनन केंद्र से 3 मगरमच्छ बिरसा जू लाए गए थे। इस वर्ष 19 अप्रैल को मगरमच्छ ने अंडे दिए थे, जिसे उद्यान के बायोलॉजिस्ट की देखरेख में 92 दिनों तक रखा गया। गौरतलब है कि मादा मगरमच्छ साल में एक बार मार्च- अप्रैल के महीने में अंडे देते हैं। पहली बारिश के पूर्व बच्चे अण्डों से बाहर आते हैं। एक बार में मादा मगरमच्छ 19 से 20 अंडे देती है। उसमें से कितने बच्चे जन्म लेते हैं यह निश्चित नहीं होता है। फिलहाल इन बच्चों को देखने उद्यान में लोगों को हुजूम उमड़ रहा है।

 

ये भी पढ़ें :  प्रतिबंधित लॉटरी टिकट कारोबारियों का सरगना मोजम्मील शेख़ गिरफ्तार