केएस भगवान की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोले, सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे श्रीराम

विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग की

बेंगलुरु (कर्नाटक): कन्नड़ भाषा के मशहूर लेखक और ‘बुद्धिजीवी’केएस भगवान ने राम और मां सीता को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

केएस भगवान ने दावा किया कि ‘वाल्मीकि रामायण’ में कहा गया है कि भगवान राम हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे।

केएस भगवान ने 20 जनवरी 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान दौरान उन्होंने रामचरितमानस का जिक्र किया और कहा, ‘दोपहर में राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठकर शराब पीना था। मैं यह नहीं कह रहा हूं। दस्तावेज और वाल्मीकि रामायण ये कहते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब कन्नड़ लेखक ने भगवान राम पर ऐसी टिप्पणी की है.

इधर, भगवान राम पर लेखक केएस भगवान की टिप्पणी ने एक नया विवाद को जन्म दे दिया है। कर्नाटक में हिंदुत्ववादी संगठनों ने भगवान राम और सीता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कर्नाटक के लेखक की निंदा की है।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने भी केएस भगवान की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं।

विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने कहा, यह उनकी (केएस भगवान) मानसिकता को दर्शाता है। जो लोग गलत काम करते हैं, उनका मानना है कि हिंदू देवता भी ऐसा ही करते हैं।

मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। ये बुद्धिजीवी नहीं, बल्कि बुद्धिजीवियों के दुश्मन हैं। समाज धीरे-धीरे इनका बहिष्कार कर रहा है और जल्द ही ये लोग पुराने हो जाएंगे।

दूसरी ओर, कर्नाटक के बीजेपी नेता विवेक रेड्डी ने सरकार से कन्नड़ लेखक के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, यह केएस भगवान की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उनके खिलाफ एक सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

यदि यह किसी अन्य देश में हुआ होता, तो उन्हें जो सामना करना पड़ता वह बहुत अलग होता। भारत बहुत सहिष्णु देश है, लेकिन हम अपने देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई करे और उसे सलाखों के पीछे डाले।

इसे भी पढ़ेंः Gurmeet Ram Rahim Singh Parole:राम रहीम को पैरोल मिलने पर बोले सीएम खट्टर, मैं इसमें दखल नहीं दूंगा

उल्लेखनीय है कि लेखक केएस भगवान ने पहली बार भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले वर्ष 2018 में कन्नड़ लेखक ने राम मंदिर पर पुस्तक जारी की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भगवान राम ‘नशीला पदार्थ’ लेते थे और सीता को भी उनका सेवन कराते थे। कन्नड़ लेखक ने कहा था कि उन्होंने अपना बयान ‘वाल्मीकि रामायण’ के आधार पर दिया।

bjpObjectionable comment of writer KS Bhagwansaid Shri Ram used to drink alcohol sitting with Sitavishwas hindu parisad