ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति का रंगोली पर आधारित होगा पंडाल

रांची : रांची के ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड स्थित ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति आकर्षक पंडाल का निर्माण कर रही है। इस बार समिति पंडाल के रूप में रंगोली को दर्शाएगी। इसे बांग्ला में अल्पना कहते हैं। रंगोली को किन्नी फोम ग्लास पेंटिंग से दर्शाया जाएगा, पंडाल में कांच, धागे, लोहे का प्रयोग किया जाएगा। पंडाल के अंदर की सजावट, कलाकृति और प्रकाश व्यवस्था काफी मनमोहक होगा।

ये भी पढ़ें : Jharkhand High Court के जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का निधन

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बंगाल के डेकोरेटर 25-30 कारीगरों के साथ पिछले छह महीने से लगातार दिन-रात मेहनत कर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। पंडाल की ऊंचाई 35 फीट, लंबाई 110 फीट और चौड़ाई 90 फीट है।पूजा के आयोजन में कुल लागत अनुमान इस वर्ष लगभग 37 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि ओसीसी क्लब में इस वर्ष मां की मनमोहक प्रतिमा होगी जो पूरी तरह से मिट्टी से बनी होगी। इसकी कारीगरी देखने ही लायक होगी। मां की प्रतिमा की ऊंचाई 14 फीट होगी, इसका निर्माण स्थानीय मूर्तिकार अजय पाल कर रहे हैं।