नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंतीः राष्ट्रपति, पीएम समेत सभी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पीएम ने संसद भवन में नेताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने उनको नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पराक्रम दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, सभी देशवासी भारत माता के एक महान सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

नेताजी असाधारण साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में लाखों लोग भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे। सभी भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

वहीं, पीएम मोदी ने संसद भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेताजी को याद करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। उन्हें औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए याद किया जाएगा। हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।

इधर, गृहमंत्री अमित शाह ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया, अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिन्द फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया।

इसे भी पढ़ेंः Parakram Diwas 2023: परमवीर चक्र विजेताओं पर अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण

उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है। आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूं।

127th birth anniversary of Netaji Subhash Chandra BosePM paid tributePresident of India Draupadi Murmu