केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम समेत सभी ने दी श्रद्धांजलि

केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार (8 जनवरी) निधन हो गया।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी ने रविवार को शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केशरी नाथ त्रिपाठी प. बंगाल के साथ ही बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाले थे।

उनके निधन पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी गहर दुख व्यक्त किया है। केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार (8 जनवरी) निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट संदेश में लिखा, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।

वे एक महान विधिज्ञ थे और उन्हें उनकी सार्वजनिक सेवा के लिए याद किया जायेगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

वहीं, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट संदेश में कहा, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें हमेशा उनके विद्वता के लिए याद किया जायेगा, जो सार्वजनिक सेवा के लिए उच्चतम स्तर की प्रतितबंद्धता और समर्पण का उदाहरण है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

इधर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट में लिखा, श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी अपनी सेवा और बुद्धिमत्ता के लिए सम्मान दिया जाता था। संवैधानिक मामलों के जानकार थे। यूपी में बीजेपी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने राज्य के विकास के लिए कठिन मेहनत की। उनके निधन से बहुत दुख हुआ है। उनको परिवार और उनके चाहने वालों के लिए संवेदना. ओम शांति।

यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, वरिष्ठ राजनेता, बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति !।

वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केशरी नाथ त्रिपाठी को याद करते हुए लिखा, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी का एक लंबा सार्वजनिक जीवन रहा, जिस दौरान उन्होंने बड़ा महत्वपूर्ण योगदान किया। उनकी सहजता, सरलता और विद्वता सभी को प्रभावित करती थी। उनके निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें। ओम् शांति !.

इधर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें महान शख्सियत बताया।

सीएम ममता ने एक बयान में कहा, हमारे राज्य में उनके कार्यकाल की स्मृति राज्य के लोगों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी। उनका मेरे साथ बहुत ही ईमानदार और सौहार्दपूर्ण रिश्ता था।

आपको बता दें कि केशरी नाथ त्रिपाठी जुलाई, 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। इससे पहले उनके पास बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अल्प कार्यकाल के लिए अतिरिक्त प्रभार भी था।

keshari nath tripathi newskeshari nath tripathi passed awaykeshari nath tripathi passes away in prayagrajsenior bjp leader keshari nath tripathi passes awaywest bengal governor keshari nath tripathi