रिबिकी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री ने कहा- क्या देश के दूसरे राज्यों में इस तरह की घटना नहीं घटी

क्या इस तरह की हत्या दिल्ली में नहीं हुई ?

रांची : झारखंड विधानसभा में साहिबगंज की रिबिका हत्याकांड पर जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह लाश पर राजनीति कर रहे हैं।

विधानसभा सत्र के इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, क्या इस तरह की हत्या दिल्ली में नहीं हुई ? क्या मध्यप्रदेश में इस तरह के मामले नहीं आते। क्या यूपी में इस तरह के मामले नहीं आये। देशभर में ऐसी घटनाएं होती है फिर साहिबगंज की चर्चा क्यों ?

आज के वक्त में हमारे समाज में जो विकृति फैल रही है, हर समाज के लिए इस तरह के मामले चिंता का विषय है। ऐसा क्यों हो रहा है यह भी एक चर्चा का विषय है।

इसका सामाधान कैसे हो यह भी एक चर्चा का विषय है। हर वर्ग हर समाज के लिए यह बड़ा सवाल है। इस तरह के मामलों में मेरा मानना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बड़ी जगह बनाने की कोशिश कर रही है, इसे कुचलने का पूरा प्रयास होना चाहिए।

सभी को मिलकर इस तरह के घटनाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया अपनी बातों को रखना चाहिए। देश के लोकतंत्र में इस तरह की घटना की जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, विपक्ष किस तरह की राजनीति कर रहा है। इस पर भी सोचिए। विपक्ष का राजनीतिक उद्देश्य ही यही है। शोक प्रस्ताव के दौरान कई लोगों का नाम था।

ऐसे लोग थे जिन्होंने देश की राजनीति में, आंदोलन में अहम कड़ी रहे हैं। उनके प्रति विपक्ष की सोच क्या है, आप सभी ने देखा।

देश में कई घटनाएं रोज होती है। जिस तरीके से विपक्ष एक खास घटना को लेकर दूसरे लोगों की श्रद्धांजलि का अपमान विपक्ष ने किया है।

 

यह भी पढ़ें – कांके में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

#रिबिकी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री ने कहा- क्या देश के दूसरे राज्यों में इस तरह की घटना नहीं घटी