देशभर से 76 रचनकारों को किया जाएगा सम्मानित

3 सम्मान रामधारी सिंह दिनकर के पारिवारिक न्यास के सौजन्य से दिए जाएंगे

कोलकाताः शुक्तिका इंडिया फाउंडेशन के अन्तर्गत रचनाकार संस्था की ओर से आगामी 30 दिसम्बर को देशभर के 76 रचनाकारों को सम्मानित किया जायेगा, जिनमें 6 प्रमुख सम्मान होंगे।

बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष (पं. बंगाल) रावेल प़ुष्प ने बताया कि रचनाकार सम्मान 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इनमे 6 प्रमुख सम्मान होंगे। उन 6 में 3 सम्मान रामधारी सिंह दिनकर के पारिवारिक न्यास के सौजन्य से दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ेंः शीजान मोहम्मद खान की बढ़ी रिमांड

वहीं, इस अधिवेशन में 11 लोगों को रचनाकार साहित्य सम्मान, 15 लोगों को रचनाकार साहित्य शिखर और 25 लोगों को रचनाकार साहित्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन एक शाम दुष्यंत कुमार के नाम से होगा। इसके अलावा 3 पुस्तकों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष सरेश चौधरी, सह-अध्यक्ष रचना सरन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Books will also be releasedShuktika India Foundationएक शाम दुष्यंत कुमार के नामपुस्तकों का भी लोकार्पण किया जाएगाशुक्तिका इंडिया फाउंडेशन