इंडिया गठबंधन को लगा एक और झटका, अब आप पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव

नई दिल्लीः बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल के झटके से अभी इंडिया गठबंधन उबर नहीं पाया था कि अब आम आदमी पार्टी ने भी इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि वो आने वाले लोकसभा चुनाव में पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आज उन्होंने पंजाब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ”दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने(विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। दो महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल मिलाकर 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आपको इन सभी 14 सीटों पर AAP को बहुमत के साथ जीत दिलानी है।”

https://x.com/AHindinews/status/1756258340370329956?s=20

केजरीवाल की इस घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में आईएनडीआईए पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन का ढांचा चरमरा रहा है। इस गठबंधन का कोई मिशन नहीं, कोई विजन नहीं है। इस गठबंधन का मकसद सिर्फ कमीशन और भ्रष्टाचार करना, सिर्फ भ्रम और विरोधाभास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा अजीब है। यह न्याय यात्रा के बजाय ‘अलविदा यात्रा’ ज्यादा है। उन्हें इसके बजाय ‘आईएनडीआईए जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए।
गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन का मकसद पूरे देश में विपक्ष को एकजूट करना था और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती से टक्कर देना था। लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि ये गठबंधन तार-तार होता दिख रहा है। एक तरफ कांग्रेस है की वो आगे बढ़कर इस गठबंधन को बचाने का कोई प्रयास नहीं कर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी इंडिया गठबंधन के मजबूत क्षत्रपों को अपने पाले में लाने की कोशिश में लगी है। इस कोशिश का असर नीतीश कुमार और जयंत चौधरी के रूप में देखा जा सकता है।

#Arvind Kejriwalaapbjpchandigarhcongressindia alliancePunjab