काला कपड़ा पहनकर सड़क पर उतरा कांग्रेस

 

नई दिल्ली : अडानी मुद्दे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद आज देशभर में विपक्ष सड़कों पर उतर गए है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कांग्रेस समेत विपक्षी ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया है। बता दे की इस विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। दिल्ली में सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक प्रदर्शन रैली निकाली। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के सर्मथन में आए तमाम विपक्षी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएगा कांग्रेस पार्टी उसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों के साथियों ने जोरदार तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया है। खरगे ने कहा है कि नियम के अनुसार दो साल से ज्यादा सज़ा होने पर किसी भी सांसद की सदस्यता रद्द की जा सकती है लेकिन राहुल को दो साल की ही सजा मिली है एक मिनिट भी ज्यादा नहीं ऐसे में उनकी सजा कैसे रद्द की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अडानी और मोदी को लेकर राहुल लगातार सवाल उठाते रहे हैं और यही वजह है कि उनके साथ यह किया गया है।

 

ये भी पढ़ें : कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी को हजारीबाग केस में मिली जमानत