सदस्यता अभियान से संगठन को मिली नई ऊर्जा : बिश्राम मुंडा

चाईबासा : जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा पश्चिमी सिंहभूम जिले में संगठन को सशक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहे है। मनोहरपुर के अलावा चाईबासा और मझगांव क्षेत्र में पार्टी को सदस्यता अभियान के दौरान अपार सफलता मिली है। इस संबंध में बिश्राम मुंडा ने बताया कि सदस्यता अभियान से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसे लेकर जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने रांची में प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार से मुलाकात की। इस दौरान श्रवण कुमार को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी तथा सदस्यता अभियान के रसीद सौंपे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जिले में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे है। आगे उन्होंने बताया कि 7 मई को चाईबासा सर्किट हाउस में जिला कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रभारी शैलेंद्र महतो भाग लेंगे। महासचिव से मुलाकात के दौरान जिला महासचिव विमल हेम्ब्रोम व उपाध्यक्ष सुखदेव बिरूली भी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें : मधु कोड़ा और गीता कोड़ा पर क्षेत्र की उपेक्षा का बेबुनियाद आरोप बड़कुंवर गागराई लगा रहे – ललित दोराईबुरु