पलामू : JJMP उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर गिरफ्तार

पलामू : पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर सुमन यादव उर्फ वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है। बता दे कि गिरफ्तार नक्सली ने पलामू पुलिस के समक्ष कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसके बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चलाकर गिरफ्तार नक्सली सुमन यादव पर पलामू और लातेहार में 5 से अधिक बड़े नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है। वह जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के जुड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पलामू पुलिस आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करेगी।

 

ये भी पढ़ें :  झारखण्ड : आज से इंटर सप्लमेंट्री एग्जाम शुरु, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू