कागज वाली सिगरेट या ई-सिगरेट कौन सी ज्यादा नुकसानदायक,आइए जानें कैसे

नॉर्मल सिगरेट के विषय में तो जानते होगें पर क्या मार्केट में मिलने वाले ई-सिगरेट को जानते हैं।

डेस्क।  सिगरेट पीना भी गलत है और पिलाना भी पर कई लोग इसके इतने आदी हो गए हैं कि उनके लिए सिगरेट को छोड़ना बेहद ही मुश्किल है। आप सभी नॉर्मल सिगरेट के विषय में तो जानते होगें पर क्या मार्केट में मिलने वाले ई-सिगरेट को जानते हैं।

यह भी पढ़े: देर रात तक नींद नहीं आती तो अपनाएं ये उपाय

नहीं ना,तो आज आपको बताएंगे की ई-सिगरेट और नॉर्मल सिगरेट में क्या अंतर है। बता दें कि लोग नशे के तौर पर सिगरेट का इस्तेमाल करते हैं और इसकी लत भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर युवाओं में यह एक क्रेज बनकर उभर रही है। कई लोगों का मानना है कि ई-सिगरेट भी नॉर्मल सिगरेट से ज्यादा नुकसानदायक होती है, लेकिन क्या यह वाकई में सच है? ऐसा है तो सबसे पहले आइए जानते हैं कि E-cigarette क्या होती है? और तो और यह  कागज वाली सिगरेट से अलग कैसे होती है और दोनों में से कौन सी ज्यादा नुकसानदायक होती है?

आइए जानें क्या होती है E-Cigarette

E-Cigarette एक तरह की ENDS (इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम) डिवाइस है। ENDS बैटरी से ऑपरेट होने वाले डिवाइस होते हैं, जो शरीर में निकोटिन पहुंचाने का काम करते हैं। ENDS में सबसे ज्यादा डिमांड ई-सिगरेट की रहती है। नॉर्मल सिगरेट की तरह ई सिगरेट में तंबाकू नहीं भरा होता है और न ही इसे पीने के लिए कहीं से जलाने की जरूरत होती है। बहुत सी ई सिगरेट्स में से तो पीने पर धुआं भी नहीं निकलता है। इसमें तंबाकू की जगह एक कार्टेज में लिक्विड निकोटिन भरा रहता है। खत्म होने पर कार्टेज को दोबारा से भरा जा सकता है। सिगरेट के दूसरे छोर पर LED बल्ब लगा होता है जो कश लगाने जलता है। ये लिक्विड निकोटिन गर्म होकर भाप बन जाता है। इस तरह ई-सिगरेट पीने वाले लोग धुंए की बजाय भाप खींचते हैं।

आइए जानें ई-सिगरेट के नुकसान

निकोटिन का सेवन हार्ट, किडनी और लीवर के लिए खतरनाक होता है। इसमें कैंसर पैदा करने वाले एजेंट पाए जाते हैं। WHO के मुताबिक E-cigarette के तरह-तरह के फ्लेवर युवाओं को चुंबक की तरह खींचते हैं और अपना आदी बनाते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि यह नुकसानदायक नहीं होती है, जबकि सच यह है कि यह सिर्फ उन लोगों के लिए थोड़ी कम नुकसानदायक होती है जो सिगरेट पीते हैं। सिगरेट न पीने वालों के लिए यह नुकसानदायक ही है।

ज्यादा नुकसानदायक कौन

अगर सीडीसी की रिपोर्ट की माने तो कागज वाली सिगरेट तो ई-सिगरेट उससे थोड़ी कम नुकसानदायक होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ई सिगरेट सुरक्षित है। जहां कागज वाली सिगरेट के एयरोसोल में लगभग 7000 रसायनों का घातक मिश्रण होता है, वहीं ई सिगरेट में इससे थोड़ा कम होता है। वहीं कागज वाली सिगरेट से स्मोकिंग (Smoking) होती है और ई सिगरेट से वेपिंग (Vaping) होती है। दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक होते हैं है,अगर आप अपनी जिंदगी से थोड़ा भी प्यार करते हैं तो अब भी वक्त है इस लत को खुद से दूर कर दें । ये आप के साथ-साथ आपके अपनों के लिए भी सही होगा।

e- cigarettePaper cigarette