तकनीकी खराबी के कारण देर से भरी उड़ान तो यात्रियों ने काटा बवाल

तेजपुर की फ्लाइट में 5 घंटे देर से उड़ान भरेगी

कोलकाता, सूत्रकार : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एयरपोर्ट की ओर से सूचना दी गयी थी कि तेजपुर की फ्लाइट में 5 घंटे देर से उड़ान भरेगी।

संबंधित एयरलाइन के अनुसार, उड़ान रविवार को सुबह 8:05 बजे तेजपुर के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह दोपहर 1:00 बजे उड़ान भरी। इस बात को लेकर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक जिस फ्लाइट को कोलकाता से तेजपुर के लिए रवाना होना था, उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी वजह से एयरलाइन ने यात्रियों को सूचित किया कि आठ बजे की फ्लाइट एक बजे तक रवाना होगी।

यानी पांच घंटे देर से। यहीं नहीं गेट नंबर 104 के सामने संबंधित विमानन प्राधिकरण के कर्मचारियों से यात्रियों की नोकझोंक भी हुई। विमान इतनी देर से क्यों रवाना होगा? वे यह जानना चाहते थे।

एक नाराज यात्री ने कहा कि पहले तो कहा गया कि 8:05 बजे उड़ान भरेगी लेकिन बाद में समय में बदलाव कर दिया गया। फिर कहा गया कि 12.30 बजे, उसके बाद एक बजे का समय दिया गया।

Netaji Subhash Chandra Bose International Airporttechnical faultतकनीकी खराबीनेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे