बापू के दिखाए रास्ते हर युग में प्रासंगिक : मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बापू के दिखाए रास्ते हर युग में प्रासंगिक हैं। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे शख्सियत हमारे देश में जन्मे और हमारा मार्गदर्शन किया। देश-दुनिया भी उनके आदर्श और विचारों का अनुसरण करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग निश्चित रूप से इसके लिए कृतसंकल्पित हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलकर उनके विचार और संदेश को सदैव आगे बढ़ाते रहें। इस मौके पर मंत्रियों एवं विधायकों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें : राज्यपाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि