ईसाई समुदाय के लोगों ने कब्र पर मोमबत्ती जलाकर पूर्वजों को किया याद

प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर मनाया।

रांची : प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर मनाया। इस दौरान मसीही समाज के लोग जमशेदपुर के विभिन्न कब्रिस्तानों में सुबह तीन बजे जुटे और प्रभु के जन्म की खुशियों का इजहार किया। कब्रगाहों को फूलों से सजाया गया और कैंडल जलाकर विशेष प्रार्थना की गई। लोगों ने अपने पुरखों के लिए भी विशेष प्रार्थना की। इसके बाद वे शहर के विभिन्न गिरजाघरों में गए, जहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और यीशु के पुनर्जन्म का संदेश सुना। इस दौरान चर्च में मिस्सा बलिदान दिया गया। पर्व की खुशियां लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर बांटी। ईस्टर के अवसर पर सुबह छह बजे से मसीही समाज के लोगों की भीड़ गिरजाघरों में उमड़ने लगी थी। सुबह में सभी लोगों ने प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। मालूम हो कि प्रभु यीशु मसीह को शुक्रवार के दिन क्रूस पर चढ़ाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि तीसरे दिन रविवार को प्रभु यीशु फिर जीवित हो उठे थे और अपने अनुयायियों को दर्शन दिए थे।

ये भी पढ़ें : हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा