मुर्शिदाबाद : न्यू फरक्का क्षेत्र में हुई दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम समर मंडल (47) है। वह मालदा जिला के चकबहादुरपुर का रहने वाला था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान न्यू फरक्का से फरक्का बैराज की ओर जाते समय एक पिकअप वैन ने एक साइकिल सवार समर को को टक्कर मार दी जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें : 50 लाख का कर्ज नहीं भर पाने से व्यापारी ने पत्नी संग दी जान
वहीं घटना की सूचना मिलते ही फरक्का थाना के आईसी देवव्रत चक्रवर्ती समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घायल समर मंडल को बेनियाग्राम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।