पीयूष गोयल ने सीएम ममता की तुलना स्टालिन से की

बंगाल के बाहर नहीं मिलेगा एक भी वोट

राजस्थान/कोलकाता : लोकसभा चुनाव 2024 को निकट आते देख सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। विपक्षी पार्टियां जहां अपनी एकजुटता के सहारे जीत की संभावना तलाश रही है वहीं, भाजपा पीएम मोदी और केंद्र की योजनाओं के सहारे तीसरी बार सत्ता पाने की सोच रही है। इस बीच भाजपा ने विपक्षी एकजुटता पर रविवार को तंज कसा है। ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के बाहर एक वोट प्रभावित नहीं कर सकतीं। लालू यादव और नीतीश कुमार से शायद वोट घटने शुरू हो जाएंगे। मैं समझता हूं कि यह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के नेताओं पर तंज कसा है। राजस्थान के भरतपुर में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जो विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं, उनमें से कई दलों का अपने राज्य के बाहर कोई जनाधार नहीं है। विपक्ष के एकजुट होने से कुछ नहीं होता। तमिलनाडु के स्टालिन तमिलनाडु के बाहर एक वोट नहीं ला सकते। उसी तरह ममता का भी हाल है। मुझे लगता है कि कांग्रेस और उनके नेता बौखला गए हैं। समय की मांग है सभी लोगों को एकजुट और सम्मिलित कर एक कानून बनाया जाए।

मंत्री ने देश में बढ़ते टमाटर के दामों पर भी सफाई दी। गोयल ने कहा कि देश में टमाटर एक मात्र वस्तु है, जिसके दाम हफ्ते भर में बढ़े हैं। हम सब जानते हैं कि बेमौसम बारिश की वजह से टमाटर के दाम बढ़े हैं और जैसे ही हिमाचल और कर्नाटक से टमाटर आने शुरू होंगे उसके बाद दाम सही हो जाएंगे।

#cm mamta banerjeeLalu Yadav and Nitish Kumarlok sabha election 2024लालू यादव और नीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024