झारखंड के खिलाड़ी पूरे विश्व में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं : किसलय तिवारी

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में अरगोड़ा मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी और फुटबॉल का वितरण किया गया।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा युवा मोर्चा का प्रयास है कि अधिक से अधिक ऐसे युवा खिलाड़ियों की सहायता की जा सके जो परिश्रम कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

आज पूरे विश्व में झारखंड के खिलाड़ियों ने देश का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा है। न सिर्फ क्रिकेट बल्कि हॉकी ,तीरंदाजी ,कबड्डी, कराटे जैसे खेलों में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट है झारखंड के युवा पूरे देश में राज्य का नाम आगे बडा रहे है,

हम सभी युवा साथियों का एक छोटा सा प्रयास है कि अपनी ओर से हम इन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जो भी हो वह करे।

मौके पर महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा आज के दौर में खेल पढ़ाई के साथ एक महत्वपूर्ण विभाग है, आज खेल के क्षेत्र में भी कोई भी अपना कैरियर बनाकर पूरे देश का मान बढ़ा सकता हैं ।

आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार लगातार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रही है और खेलो को बड़ाने के लिए प्रयास भी कर रही है।

खेलों के माध्यम से कोई भी अपने व्यक्तिग जीवन में चरित्र का निर्माण कर सकता है खेल व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करती है, खेलों के माध्यम से टीम भावना ,आत्मविश्वास ,संघर्ष करना, और हार को बर्दाश्त करना इस तरीके के महत्वपूर्ण गुण आपके अंदर आते हैं जो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

युवा मोर्चा रांची महानगर लगातार हर तरीके से युवाओं के बीच जाकर युवाओं की सहायता करना चाहता है , और इसके लिए प्रयासरत है हम युवाओं के साथ हर मोर्चे पर चाहे वह खेल हो ,

रोजगार हो, शिक्षा हो या उनके अधिकारों की लड़ाई हो हर मोर्चे पर हम उनके साथ मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है आज हम लोगों को सूचना मिली अरगोड़ा में खिलाड़ियों को जर्सी और फुटबॉल की आवश्यकता है हम लोगों ने एक छोटा सा प्रयास किया और इस प्रयास को कर हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो झारखंड प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार , कीर्ति गौरव,भाजयुमो कार्यालय मंत्री अरविंद तिवारी , रवि सिंह, भाजपा अरगोड़ा मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर साहू , सनोज सिंह, अमित साहू ,सुमित साहू, जय मसीह तिग्गा, मनोज तिर्की, सूरज राम, विकास कुमार ,बबलू महत्तों सहित फुटबॉल के खिलाड़ी सम्मालित हुए।

 

यह भी पढ़ें – ठंड से कांप रहा रांची, एक की मौत

#झारखंड के खिलाड़ी पूरे विश्व में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं : किसलय तिवारी