मन की बात : पीएम मोदी ने समझाया अंगदान का महत्व

आज मन की बात का था 99वां एपिसोड

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस रेडियो कार्यक्रम में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। चुकि यह 99वां एपिसोड था इसलिए पीएम मोदी ने नर्वस नाइंटीज का भी जिक्र किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हमारा और आपका मन की बात का ये साथ अपने 99वें पायदान पर आ पहुंचा है। आम तौर पर हम सुनके हैं कि 99 का फेर बहुत कठिन होता है। क्रिकेट में तो ‘नर्वस नाइंटीज’ को बहुत मुश्किल पड़ाव माना जाता है। लेकिन जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो, वहां प्रेरणा ही कुछ और होती है’।

अंगदान के महत्व को उन्होंने बताते हुए कहा कि ‘दोस्तों आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के इस दौर में अंगदान किसी को जीवन प्रदान करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन बन गया है। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो इससे आठ से नौ लोगों को नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। संतोष की बात है कि आज देश में अंगदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है, 2013 में हमारे देश में अंगदान के मामले पांच हजार से भी कम थे, लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर पंद्रह हजार से अधिक हो गई है’।

अंगदान के पीछे सबसे बड़ी भावना यही होती है कि जाते समय भी किसी की जान बचाई जाए। अंगदान का इंतजार करने वाले लोग जानते हैं कि इंतजार का एक-एक पल काटना कितना मुश्किल होता है।

राज्यों के अधिवास की शर्त को भी हटाने का फैसला किया गया है, यानी अब मरीज देश के किसी भी राज्य में जाकर अंग प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा सकेगा।

इसे भी पढ़ेंः आप हमें परिवारवादी कहते हैं, तो भगवान राम कौन थे? : प्रियंका गांधी

नारी शक्ति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ‘आज भारत की जो क्षमता एक नए दृष्टिकोण से उभर रही है, उसमें हमारी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। हाल ही में ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए वन्देभारत की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं’।
स्वच्छ उर्जा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘दीव भारत का पहला जिला बन गया है, जो पूरे दिन की जरूरतों के लिए 100% स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर रहा है। दीव की इस सफलता का मंत्र सबका प्रयास भी है’।

99th episodeMann Ki Baatpm modi