टेलीपैथी के महानायक हैं पीएम नरेंद्र मोदी : संजय सेठ

गागर में सागर भरने वाला कार्यक्रम है मन की बात

रांची :  पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड  30 अप्रैल को पूरा होने जा रहा है। इसे लेकर राँची सांसद संजय सेठ ने प्रेसवार्ता की। पीएम मोदी का गुणगान करते हुए उन्होंने टेलीपैथी का महानायक पीएम मोदी को बताया। उन्होंने कहा मन की बात कार्यक्रम समाज मे बड़ा परिवर्तन लाने का एक माध्यम बन गया है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को गागर में सागर भरने वाला कार्यक्रम बताया। कहा मन की बात का हर संस्करण जनता से सीधा संवाद करने का, प्रेरणा देने का माध्यम रहा। इस प्रेसवार्ता में 76 संगठन ने हिस्सा लिया। सांसद ने बताया कि मन की बात के 100 वें एपिसोड को खास बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्त्ता जुट गए हैं, राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर मन की बात सुनने की तैयारी की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : 30 अप्रैल को आजसू पार्टी का राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च