सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बरामद सभी 10 आईईडी बम को सुरक्षा बल ने किया नष्ट

चाईबासा  :   सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान बीते दस जनवरी को सुरक्षाबलों ने जिले ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले जंगल के रास्ते में गुटुसाई टोला के समीप 10 आईईडी लगाए गए थे। सुरक्षाबलों ने आईईडी बम को निकाल कर ड‍िफ्यूज कर दिया गया था। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय पूर्ति, कोना पूर्ति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गोईलकेरा थाना क्षेत्र ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाली जंगली रास्ते गुटुसाई टोला के समीप पकडंडी पर भा०क०पा० माओवादी नक्सली संगठन द्वारा लगाये गये 10 (दस) आईईडी बम लगाने वाला गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

कच्ची सड़क में लगा था IED बम 

इस सबंध में पुलिस कप्तान बताया कि विगत 10 दिसंबर को चाईबासा पुलिस, सी0आर0पी0एफ 60 बटालियन के जी0 COY, JJ 25 ऍव सीआरपीएफ के बीडीडीएस टीम के संयुक्त अभियान के दौरान ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाली जंगली रास्ते गुटुसाई टोला के समीप पंगडंडी पर भा०क०पा० माओवादी नक्सली संगठन द्वारा लगाये गये 10 (दस) आई0ई0डी0 बम को निकाल कर यथा स्थान विनष्ट किया गया था जिसके संदर्भ में गोईलकेरा थाना काण्ड सं0-42/22, दिनांक- 13.12.2022, धारा 147/148/149/353/120(बी) भा0द0वि0, 4/5 वि०पदा० अधि0 एंव 17 सी0एल0ए0 के अंतर्गत काण्ड दर्ज किया। जिसमें संलिप्त व्यक्तियो के गिरफ्तारी एंव कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया, जिसके द्वारा दिनांक 27 जनवरी को काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त 1. बान्डई पुर्ति उर्फ उर्फ संजय पुर्ति उम्र 26 वर्ष पे0 मलाका पुर्ति सा० काशीजोड़ा वर्तमान सा०ईचागोड़ा वनग्राम 2. कोना पुर्ति उम्र करीब 30 वर्ष पे० स्व० डिबाय पुर्ति सा० गोईबेड़ा वर्तमान सा० ईचागोड़ा वनग्राम 3 कोना पुर्ति उम्र करीब 45 वर्ष पे0 स्व0 गुरुचरण पुर्ति सा० काशीजोड़ा वर्तमान सा० ईचागोड़ा वनग्राम सभी थाना- गोईलकेरा जिला-प० सिंहभूम चाईबासा को गितिलिपी चौक से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 नाबालिग युवती को भगाने का आरोप

एक अन्य मामले में दिनांक-27 जनवरी को वादी युध्योराम गोप पे० स्व० अर्जुन गोप सा० थोड़ाडुब्बा थाना- गोईलकेरा, जिला- चाईबासा थाना आये और एक लिखित आवेदन दिये कि उनकी नाबालिग बेटी राधिका गोप को नन्दलाल नायक पेठ दशरथी नायक सा०वृन्दावन थाना-सोनुआ जिला चाईबासा बहला-फुसलाकर शादी के नियत से भगा कर ले गया है जिसके संबंध मे गोईलकेरा थाना काण्ड सं0-4/23, दिनांक 27.01.2023, धारा-363/366A भा0द0वि० अंकित कर पुलिस अधीक्षक महोदय प०सिंहभूम चाईबासा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के अभियुक्त नन्दलाल नायक पे० दशरथी नायक सा०वृन्दावन थाना सोनुआ जिला चाईबासा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. बंदई पुर्ति अर कॉपीराइटी आयु 26 वर्ष पे0 मलाका पूर्ति सा0 काशीजोड़ा वर्तमान सा0ईचागोडा वनग्राम

2. कोना पुर्ति आयु लगभग 30 वर्ष, पे0 स्व0 डिबाय पुर्ति0 गोईबेड़ा वर्तमान सा0 ईचागोड़ा वन

3. कोना पुर्ति आयु लगभग 45 वर्ष पे0 स्व0 गुरुचरण सा0 काशीजोड़ा वर्तमान सा0 ईचागोड़ा वनग्राम सभी थाना गोईलकेरा जिला- प0 सिंहभूम चाईबासा

4. नन्दलाल नायक पे0 दशरथी नायक सा०वृन्दावन थाना- सोनुआ जिला चाईबासा

ये थे छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कपिल चौधरी, सी०आर०पी०एफ० 60 बी0एन0 B COY सहायक समादेष्टा श्री संजित कुमार, थाना प्रभारी गोईलेकरा पु०अ०नि० राहुल कुमार सिंह, पु०अ०नि० गिरधारी कुमार साव गोईलकेरा थाना, स०अ०नि० नन्दकिशोर सिंह गोईलकेरा थाना, सैट 57 सशस्त्र बल एंव सी0आर0पी0एफ0 60 बी0एन0 B COY सशस्त्र बल ।

यह भी पढ़ें — पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादी के बीच मुठभेड़, एरिया कमांडर ढेर