नक्सलियों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी,आईईडी बम बरामद

माओवादी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा के दस्ते की भ्रमणशील होने की सूचना पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जगंल के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों नें पुलिस को उड़ाने के लिए लगा रखा था आईईडी बम।लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया।इस सबंध में चाईबासा पुलिस कप्तान अशुतोष कुमार शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी0आर0पी0एफ0 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में बुधवार को समय लगभग 03. 00 बजे अपराह्न में गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मेरालगढ़ा के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा 01 (एक) आईईडी विस्फोटक लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है ।

बरामदगी:-

1. 01 (एक) L.ED विस्फोटक |

अभियान दल में शामिल
चाईबासा पुलिस, कोबरा 205 BN, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0 60 BN

यह भी पढ़ें — http://चाईबासा में तिहरे हत्याकांड के पांच दोषियों को फांसी की सजा