प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह वह सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने ओल्ड सेंट्रल जेल में स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में उनकी 25 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यही वह जगह है, जहां भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक बिरसा ने 9 जून, 1900 को अंतिम सांस ली थी। गौरतलब है कि बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्‍स पर इसका जिक्र करते हुए लिखा, भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

 

ये भी पढ़ें: म्यांमार में तनाव,लोग भारत की सीमा में पैगाम