CM ममता की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

तीन साल में पांच बार घायल हुईं मुख्यमंत्री

कोलकाता, सूत्रकार : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन साल (मार्च 2021 से मार्च 2024 तक) में पांच बार घायल हुईं। कभी सभास्थल नंदीग्राम तो कभी स्पेन तो कभी कोलकाता तो कभी हवाई मार्ग तो कभी सड़क मार्ग। इन घटनाओं ने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम से उम्मीदवार थीं। 11 मार्च, 2021 को चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम के बिरुलिया बाजार में मुख्यमंत्री की कार के दरवाजे से टक्कर हो गई। उन्हें तुरंत कोलकाता वापस लाया गया और एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चला। तृणमूल नेता के बाएं पैर में प्लास्टर हुआ। हालांकि इसके बाद ममता ने व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार किया और तृणमूल के नारे थे, ‘हम टूटे हुए पैरों से खेलेंगे।

इसके बाद पिछले साल पंचायत चुनाव से पहले ममता घायल हो गईं। 27 जून को वह जलपाईगुड़ी से हेलीकॉप्टर से बागडोगरा एयरपोर्ट जाने के दौरान एक हादसा हुआ। संकट में फंसे ममता के हेलिकॉप्टर को सेवक एयरफोर्स बेस पर आपात लैंडिंग कराई गई। उस वक्त मुख्यमंत्री को पीठ में चोट लगी थी। कोलकाता लौटने के बाद मुख्यमंत्री का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में किया गया। कई दिनों तक घर पर ही इलाज किया गया।

तीन महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री फिर घायल हो गयीं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में स्पेन और दुबई का दौरा किया था। मैड्रिड में पुरानी चोटें फिर से उभरी और वह परेशान हो गयी। वह 23 सितंबर को स्पेन से दुबई होते हुए कोलकाता लौटीं। इसके बाद वह 24 सितंबर को एसएसकेएम गयी। हालांकि, इस हादसे के कारण वह एक महीने तक घर पर रहीं।

ये घटनाएं हैं ममता के घायल होने की। कई मामलों में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए लेकिन इसके अलावा दो अन्य घटनाओं ने मुख्यमंत्री और कालीघाट स्थित उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। पहली घटना 2 जुलाई 2022 की रात की है। आधी रात को एक शख्स मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर दीवार फांदकर घर में घुस गया। यहां तक ​​कि वह पूरी रात घर के अंदर ही छिपा रहा। सुबह कालीघाट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान पता चला कि बशीरहाट निवासी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

इसके बाद पिछले साल 21 जुलाई को चंद्रकोना निवासी मोहम्मद नूर अमीन नामक हथियारबंद युवक को ममता के घर के पास से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि उसे कालीघाट चौराहे पर ममता के घर की गली में पकड़ा गया। वह पुलिस का स्टीकर लगी कार लेकर सीएम आवास के सामने घूम रहा था। युवक के पास नशीला पदार्थ भी था। कालीघाट पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

#Chief Minister Mamata Banerjee#मुख्यमंत्री ममता बनर्जीQuestions raised on Mamta's security arrangementsममता की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल