आज से राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की हुई शुरुआत

खड़गे ने कहा- वे राम-राम करते हैं, मुंह में राम और बगल में छुरी

इंफालः कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की शुरूआत आज यानी 14 जनवरी से हो रही है। ये यात्रा मार्च तक चलने वाली है। इसकी शुरूआत मणिपुर से हो रही है। मणिपुर वो राज्य रहा है जहां पिछले 8 महीने से हिंसा चल रही है। ऐसे में राहुल गांधी का इस राज्य से न्याय यात्रा की शुरूआत करना अपने आप में बहुत कुछ कहता है। इस रैली के शुरूआत में मणिपुर में कांग्रेस बड़ी रैली भी कर रही है। इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीधा-सीधा केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि “PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते… वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें… वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए…”।

आपको बताते चलें कि राहुल गांधी की नेतृत्व में ये यात्रा इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को पूरी होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा सीट और 337 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। ये यात्रा कुल 6713 किलोमीटर की होगी। जिन 15 राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी उसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है. महाराष्ट्र के मुंबई में इस यात्रा का समापन होगा।

bharat jodi yatrabharat jodo nyay yatrabjpcongressrahul gandhi