महिला कॉलेज चाईबासा में हूल दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन

चाईबासा : महिला कॉलेज, चाईबासा में हूल दिवस अवसर पर रैली का आयोजन किया गया। महिला कॉलेज चाईबासा राष्ट्रीय सेवा योजना,आई. क्यू.एस.सी. और आसेका, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। रैली में महिला कॉलेज की छात्राएँ, एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन,प्रो धनंजय कुमार, असेका से सीता राम सोरेन, चंद्रराय मुर्मू, दुर्गाचरण हेमरोम, कालेराम और देवराज हंसदा उपस्थित हुए। रैली पोस्ट ऑफिस चौक , कोर्ट रोड से होते हुए चाईबासा शहर में निकाली गई। उसके बाद सिद्धू-कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात डॉ अर्पित सुमन ने हूल दिवस के बारे उपस्थित छात्राओं को बताया उन्होंने कहा आज झारखंड के साथ पूरे भारत का महत्वपूर्ण दिवस है। सिद्धू, कान्हू, चाँद, भैरव, फूलो, झानो के नेतृत्व में भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम “हूल” की शुरुआत हुई थी। इस अवसर पर सीताराम सोरेन ने सिद्धू-कान्हू के जीवन के बारे बताया।

 

ये भी पढ़ें :  कमारहातु में विधायक ने किया लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास