रामगढ़,पलामू और गढ़वा…झारखंड के तीन जिलों में हुआ रेप

रांची : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार की रात को हुआ। रविवार की देर शाम पीड़िता ने रंका थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के अनुसार शनिवार की रात करीब आठ बजे पीड़िता घर से बाथरूम के लिए निकली थी। उसी क्रम में उसका अपहरण हुआ था। आरोप के निशाने पर रंका थाना क्षेत्र के सेमरखंड गांव के विजय सिंह हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, विजय ने कथित तौर पर पकड़कर पास स्थित कटरा जंगल में ले गया। रात भर उसे वहीं रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। विवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ा । उसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची।

 

किशोर ने खाया जहर

उसी दौरान वह घर में बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ शाम करीब पांच बजे थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। उसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक घटना का वीडियो बनाने के तनाव के चलते किशोर ने जहर खा लिया। लेकिन परिजन आनन-फानन में उसे हुसैनाबाद मंडलीय अस्पताल ले गए। मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।

 

रामगढ़ में युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म 

रजरप्पा मंदिर के पास जानियामारा जंगल में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के प्रेमी युगल मंदिर के बगल के जंगल में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान भुचुंगडीह निवासी रहीम अंसारी व बीरबल मांझी ने बच्ची पर अकेले हमला कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

 

ये भी पढ़ें :  सुरक्षाबलों ने किया बड़ा प्रहार, 5 नक्सलवादियों को मार गिराया