रांची डीआईजी ने शहर का किया भ्रमण, कहा- अफवाहों पर ध्यान ना दे

रांची : अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। राज्य के अलग-अलग जिलों में 3500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। दूसरी ओर रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने भी सोमवार को रांची के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी राजकुमार मेहता, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी साथ थे। डीआईजी ने इस दौरान किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की। साथ ही तैनात पुलिस कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। राजधानी रांची में सुरक्षा को लेकर 1500 जवानों की तैनाती की गई है। सभी चौक चौराहों और मंदिरों के आसपास दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनाती की गई है।

 

ये भी पढ़ें : राममय हुई रांची, भगवा झंडों से पटा चप्पा- चप्पा