High Court में रांची हिंसा मामले की तीन अक्टूबर को होगी सुनवाई

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में रांची हिंसा की जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर अब तीन अक्टूबर को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने राज्य सरकार से अपटूडेट स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन इस मामले की सुनवाई टल गयी। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में इस मामले की सुनवाई कर रही है।अगली सुनवाई के दिन अदालत इस जनहित याचिका पर अपना फैसला सुनायेगा।

ये भी पढ़ें : चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

पैगंबर विवाद को लेकर झारखंड के रांची में भी 10 जून को जमकर बवाल हुआ था। रांची में जुमे की नमाज के बाद मंदिर में पत्थर फेंका गया। इतना ही नहीं लोगों ने जमकर हंगामा, तोडफोड़ और आगजनी भी की थी। वहीं डेली मार्केट के पास कई राउंड फायरिंग भी की गयी थी। इसके बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी थी। हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना में पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान भी घायल हुए थे। पलामू के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पंकज यादव ने एनआईए और सीबीआई से मामले की जांच कराने को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी।