स्वतंत्रता दिवस के लिए रांची का मोरहाबादी मैदान हुआ तैयार, कल CM फहराएंगे तिरंगा

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। बता दे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन करेंगे। जिसको लेकर के पिछले कई दिनों से झारखंड पुलिस के जवान की तैयारी चल रही है। आपको बता दे हर वर्ष की तरह इस बार भी झारखंड पुलिस के जवानों द्वारा भव्य प्रेड किया जाएगा। जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग जमा होंगे। फिलहाल राजधानी के मोरहाबादी मैदान में तैयारी आखिरी चरण में है। हालांकि, बारिश का मौसम चल रहा है और बारिश भी हो रही है। लेकिन ऐसे में स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांचीवासी उत्साहित हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल झारखंड के 44 पुलिस अफसरों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदक देकर सम्मानित करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2023 के दिन मुख्यमंत्री के हाथों इन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक दिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : आज ED दफ्तर नहीं जाएंगे CM हेमंत सोरेन, मांगा 1 हफ्ते का वक्त