घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त युवक नाजीर पुरकाइतत को पकड़ लिया गया

कुलतली: दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना इलाके में घर में घुस कर डेढ़ साल के बच्चे के सामने एक विवाहिता से दुष्कर्म किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले में अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजे घर में घुसकर अभियुक्त युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और मौके से भागने की कोशिश कर रहे अभियुक्त युवक नाजीर पुरकाइतत को पकड़ लिया। उसे कुलतली थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ेंः जादवपुर यूनिवर्सिटी के तालाब में बहता मिला छात्र का शव

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घर में गृहिणी अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अकेली थी। पीड़िता का पति काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि अभियुक्त पहले से उसे जानता था।

इस घटना में पीड़िता ने खुद कुलतली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। अभियुक्त नाजीर पुरकाइत को बृहस्पितवार को बारूईपुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया।

Kultali police station in South 24 Parganas districrape of womanWritten complaint in Kultali police stationकुलतली थाने में लिखित शिकायतदक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्रमहिला से दुष्कर्म